Kingdom Movie Review: फुल एक्शन, फुल एंटरटेनमेंट – दर्शकों ने दिए चौकाने वाले रिएक्शन !

Kingdom Movie Review Hindi : विजय देवरकोंडा के प्रशंसको के लम्बे समय तक इंतजार करने के बाद आखिरकार किंगडम (Kingdom) फ़िल्म सिनेमाघरों में आ गयी है | इस फ़िल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है जो की एक नेशनल अवॉर्ड विनर है , यह फ़िल्म तेलुगू , तमिल और हिंदी में भी आई है | तो आईये जानते है फ़िल्म कैसी और दर्शकों का रिएक्शन !

Kingdom Movie Story Hindi :

यह 1990  दशक की है जो एक दबंग पुलिसवाला सूरी (विजय देवरकोंडा) है जिसे श्रीलंका में चल रहे तस्करी को पर्दाफाश करने के लिए सूरी को अंडरकवर एजेंट चयन किया जाता है। और सूरी को यह पता चलता है की अपने लापता भाई सत्यदेव उस तस्करी में शामिल है जिसे सूरी को तलाश है सूरी किसी तरह गिरोह में घुसने और अपने भाई तक पहुँच जाता है लेकिन कहानी इसी के इर्द-गिर्द घुमती है की सूरी अपने भाई की असली पहचान का एहसास होता है या नही आगे क्या होता है? क्या दोनों हाथ मिलायेंगे या एक दुसरे के खिलाफ होते है?

Kingdom Movies reviews 1
Vijay Deverakonda

Kingdom एक ऐसी फ़िल्म है जो आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है, विजय देवरकोंडा की यहाँ तारीफ बनती है उन्होंने कुछ इस तरह अपना सूरी का किरदार निभाया है आप भूल जाते है की वो एक अभिनेता है, गौतम तिन्ननुरी एक कमाल के डायरेक्टर है जो पहला हाफ पूरी थ्रिल से भरा है आपको पलक झपकाने का मौका नही देगी |

Kingdom का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके गौतम तिन्नानुरी जी ने अपने अनोखे अंदाज में अच्छे से किया गया है, जो की अपने पूरी काबिलियत और मेहनत की है, और क्रिएटिविटी से पेश किया है जो दर्शको में असर भी दिखा रहा है किंगडम फिल्म को लेकर |

फिल्म : Kingdom (हिंदी में साम्राज्य)

डायरेक्टर : गौतम तिन्नानुरी

कास्ट : विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे